प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा ने सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के रीडर सह टंकक सअनि रंजीत कुमार पांडेय पर कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बताया गया है कि यह कार्रवाई पुलिस उप-महानिरीक्षक के आदेश पर एसपी ने किया है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गलत कार्य किया गया था। इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में तैनात रीडर रंजीत कुमार पांडे द्वारा अभियुक्त से मिली भगत कर मामले की लीपापोती व झूठा साक्ष्य एकत्रित करने और पाॅस्को जैसे गंभीर अपराध में न्याय का गला घोंटने संबंधित शिकायत पुलिस उप-महानिरीक्षक से पीड़ित नाबालिग के पिता ने की थी। इसके बाद मामले की तहकीकात में सत्य प्रतीत होने पर उक्त रीडर पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने उसे लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया है।



