प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमवार ग्रामीण हाट के समीप से एक नए उजले रंग की अपाचे गाड़ी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 6 में के 2:30 बजे दिन की बताई गई है। बाइक के स्वामी मलकौली गांव के स्वर्गीय बिलट के पुत्र संतोष कुमार बताए गए हैं। चोरी के 6 दिन के अथक प्रयास के बाद 12 मई को चकमेहसी थाना कांड संख्या चोरी 68/25 दर्ज की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि दर्ज प्राथमिक की के आलोक में अग्रसर कार्रवाई जारी है।



