पूर्णिया/बिहार न्यूज डेस्क Etv News 24
पूर्णिया लॉ कॉलेज के करीब मंडल छात्रावास में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें सैकड़ों छात्र प्रभावित हुए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगलगी में छात्रों की किताबें, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, साइकिल, बेड, खाने-पीने की वस्तुएँ समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए।घटना के दौरान छात्रावास में रखे कई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश किया। लेकिन तब तक पूरा लॉज जल चुका था। घटनास्थल पर सदर विधायक विजय खेमका भी पहुंचे और प्रभावित छात्रों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।



