डेहरी/ रोहतास /Etv News 24
धूमधाम से मनाई गई स्व. जितेंद्र सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि, भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजनबस्तीपुर स्थित आर.एस.के. पब्लिक स्कूल के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय जितेंद्र सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। उनके पुत्र आनंद सिंह एवं पुत्रवधू गिन्नी सिंह छोटे पुत्र रंजन सिंह पुत्रवधू सोनी सिंह एवं सब परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना की। “हरे राम हरे राम, हरे कृष्ण हरे कृष्ण” के संकीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।दूधमी गांव की कीर्तन मंडली द्वारा 12 घंटे का अखंड हरि-कीर्तन किया गया, जिसमें व्यास मनोज सिंह, सूर्यनाथ यादव, राम इकबाल यादव, बबन यादव, वकील सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, नागदेव सिंह, शम्भू सिंह, कामेश्वर सिंह, बैजू पासवान एवं छोटू पासवान सहित अन्य भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान स्वर्गीय जितेंद्र सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पुण्यतिथि के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।विद्यालय के निदेशक आनंद सिंह ने कहा कि वे हर वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन करते हैं तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं।उन्होंने किर्तन मंडली को अंग वस्त्र सम्मानित किया।कार्यक्रम में अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी, सतीश सिंह, सोन राइजिंग स्कूल के निदेशक प्रशांत सिंह,श्री अरविन्द एकेडमी स्कूल के प्राचार्य अरविंद भारती,विद्यालय के प्रधानाचार्य राज नारायण सिंह, प्रधानाचार्या प्रेम लता शर्मा, शिक्षक कौशल कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार प्रजापति, नीलम उपाध्याय, रश्मि गुप्ता, नरेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार, कृति कुमारी, श्वेता प्रकाश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



