कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
28 जून को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।वह सभी मतदान केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में लगी हुई है।प्रशासन की टीम चुनाव के दौरान किसी भी तरह का जोखिम उठाना नहीं चाहती है।इसे लेकर सभी बूथों पर चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं।नगर पंचायत क्षेत्र में सरकारी भवन के अभाव में छह चलंत मतदान केंद्र स्थापित किये गये है,जहां विभिन्न तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है.इसकी जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन और चार में छह चलंत मतदान केंद्र बनाए गये है।इसमें तीन बूथ वार्ड संख्या तीन और वार्ड नंबर चार में तीन चलंत मतदान केंद्र शामिल हैं.उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस केन्द्रों पर मिट्टी भराव,समतलीकरण और साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।इस स्थानों पर वाटरप्रूफ टेंट लगाकर अस्थायी मतदान केंद्र स्थापित किए जायेंगे।इस केन्द्रों के आसपास भूमि को समतल करने, कीचड़ हटाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है।जिससे मतदाता स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में मतदान कर सकें।बीडीओ ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड सात स्थित महात्मा गांधी चौक के समीप आइबी भवन परिसर में आदर्श और पिंक बूथ स्थापित किए जायेंगे,जिसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है।



