तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
कार्यक्रम(CBP) का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विद्यालय प्रबंधकरिणी समिति के सचिव लाल बिहारी जी एवं सीबीएसई द्वारा नियोजित स्रोत ब्यक्ति (Resource Person) विकास कुमार STNC Dedicated Vidyalay Sasaram एवं उदय कुमार तिवारी प्राचार्य प्रज्ञा निकेतन सासाराम के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य शशिभूषण प्रसाद की उपस्थित हुई ।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत एवं सम्मान अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से किया। कार्यक्रम का विषय सामाजिक भावनात्मक अधिगम (Social Emotional Learning) रहा। इस कार्यक्रम में कुल साठ(60) प्रतिभागी की उपस्थिति हुई । जिसमें कुल तीन विद्यालय प्रज्ञा निकेतन सासाराम, मेन्स पैरेल एजुकेशनल एकेडमी कोनार सासाराम एवं सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू की उपस्थिति संख्या थी।दोनों रिसोर्स पर्सन ने अपने प्रशिक्षण के दौरान सभी को यह बताया कि बच्चों में किस प्रकार सामाजिक भावनात्मक लगाव जगाया जाए। क्योंकि इस डिजिटल भाग दौड़ में बच्चों को समाज से दूरी बढ़ रही है। आज के बदलते परिवेश के लिए यह बहुत ही आवश्यक है । इसी की यह प्रशिक्षण है इसमें उन्होंने इस विषय पर आधारित कई प्रकार क्रियाकलाप(Activities) भी कराई तथा दो बिंदु पर सभी प्रतिभागी से अपना-अपना वक्तव्य भी देने को कहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम दिन भर आनंद पूर्ण वातावरण में चला। सभी प्रतिभागी मनोयोग एवं आनंद पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में वंदे मातरम् के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।



