प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मवेशी हास्पिटल के निकट एक निजी क्लिनिक में बच्ची कि मौत से आक्रोशीत परिजनों ने जमकर हंगामा किया।मुफ्फसील थाना अंतर्गत जितवारपुर के दरियापुर नवादा निवासी राजेन्द्र साह ने अपनी बच्ची को ईलाज के लिए डा. ए. के. साहू के क्लिनिक में सात दिन पहले भर्ती कराया था, जहां उपचार चलरहा था।

आज इंजेक्शन लगाते ही बच्ची का स्थिति बिगड़ने लगा और कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई. मृत्यु के बाद अस्पताल के लोगों द्वारा मृत बच्ची को अस्पताल के बाहर फेक दिया गया। इस घटना से आक्रोशीत लोगों एवं परिजनों ने अस्पताल के अंदर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद परिजनों को उचित कार्यवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बच्ची के उपचार में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण बच्ची की मौत हुई है।



