सीतामढ़ी /बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
निगरानी ब्यूरो ने 50 हजार रू घूस लेते एक DPO को गिरफ्तार किया था।सीतामढ़ी में पदस्थापित शिक्षा विभाग के डीपीओ संजय कुमार देव ‘कन्हैया’ को 50 हजार रू रिश्वत लेते निगरानी ब्यूरो ने 16 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद डीपीओ सह प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार देव को जेल भेज दिया गया था। निगरानी ब्यूरो की रिपोर्ट पर शिक्षा विभाग ने आरोपी अधिकारी को 5 अप्रैल 2023 को ही सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद विभागीय कार्यवाही शुरू की गई. हालांकि इनके मामले में बड़ी तेजी दिखाई गई।कई ऐसे केस हैं, जिनका विभागीय कार्यवाही लंबित है।तत्कालीन डीईओ संजय कुमार देव अब सेवानिवृत हो गए हैं. इधर विभागीय कार्यवाही पूर्ण कराकर शिक्षा विभाग ने रिश्वतखोरी के आरोप में जेल भेजे गए सीतामढ़ी के तत्कालीन डीपीओ संजय कुमार देव का 100 फीसदी पेंशन जब्त कर लिया है।



