प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थानान्तर्गत मोहनपुर पुल के पास से आयशर कंपनी निर्मित एक ट्रक, जिसका निबंधन संख्या-UP15ET4251 है, के लोडिंग सीट के नीचे बने गुप्त तहखाना से ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू ब्रांड का कुल 1086.00 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। उक्त ट्रक को घटनास्थल से जब्त करते हुए ट्रक के ड्राइवर अमित, पिता -बलवान सिंह, मेन गली, रहरोधी, थाना-बादरा, जिला-भिवानी, राज्य हरियाणा को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



