प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड मध्य विद्यालय दिनांक 13 से शुरू होकर 29 तक 4 शिफ्टों में प्रशिक्षण का शेड्यूल बनाया गया है. जिनमें प्रथम शेड्यूल में 13 14 व 16, दूसरा शेड्यूल 19 से 21 मई, तीसरा शेड्यूल 23 ,24एवं 26 हैं।जबकि अंतिम शेड्यूल 27 से 29 मई तक निर्धारित किया गया है।प्रत्येक शेड्यूल में 100 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पोषण के साथ पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।ताकि बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार के साथ-साथ पढ़ाई भी कर सके।मामले में सीडीपीओ मीरा कुमारी का बताना है, कि मुख्यालय के निर्देश पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। जिसमें सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।ताकि बच्चों को पोषण के साथ बौद्धिक विकास का मौका मिल सके।



