राजपुर (रोहतास) Etv News 24
भाजपा एम एल सी निवेदिता सिंह ने प्रतिबंधित मांस मामले में बड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोहतास एसपी से बात करुंगी दोषी शिक्षकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित और सजा होनी चाहिए।जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामुडीह में प्रतिबंधित मांस मिलने से ग्रामीणों ने किया हंगामा। जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने मामले में लिया तुरंत लिया संज्ञान।बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि इस मामले में चार शिक्षकों को निलंबित किया गया है।दोषी शिक्षक को डिसमिस की भी कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है। बता दूं की उक्त विद्यालय में प्रतिबंधित मांस मिलने पर लोगों ने हंगामा किया और लोगों ने इसे धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने की संज्ञा देते हुए कार्रवाई की मांग किया। जिस पर रोहतास प्रशासन ने बड़ी संज्ञान लिया है।मामले एम एल सी निवेदिता सिंह ने इसकी काफी निंदा करते हुए कहा कि रोहतास एसपी से बात कर दोषी शिक्षक की गिरफ्तारी तथा सजा होनी चाहिए।



