तिलौथू रोहतास/Etv News 24
मुहर्रम के पहलाम के तीसरे दिनऔरंगाबाद सरैया में पूरे पारंपरिक एवं श्रद्धा के साथ सोयुम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड से पधारे मौलाना इफ्तेखार नूरी ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत, उनके सब्र, त्याग और इंसानियत के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। इमाम-ए-हुसैन अलैहिस्सलाम की अज़ीम कुर्बानी, उनके आदर्शों तथा अन्याय और अत्याचार के सामने सिर न झुकाने के संदेश को तकरीरों, शायरी, नौहाखानी और मर्सियाखानी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वहीं स्थानीय शायर सलीम दानिश सरैय्यावी, कसीम अख्तर, फरीद सरैय्यावी एवं हाफिज अनवर रज़ा ने अपने प्रभावशाली कलाम के माध्यम से कर्बला के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जहाँ पूरे मुहर्रम कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन प्रखंड प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, समाजसेवियों एवं सभी नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर वरीय अधिकारी, डीएसपी रोहतास तथा अमझोर और तिलौथू थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मुहर्रम कमेटी के खलीफ़ा आलमगीर कुरैशी, असलम अख्तर, जावेद आलम, नौशाद आलम,साजिद कुरैशी,जावेद अख्तर,नाज़िश अख्तर, अहसनुलवरा कादरी,शकील आलम,मोहम्मद चुन्ना, फैयाज़ आलम सज्जाद कुरैशी,सहित गांव के बहुत सारे युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुहर्रम कमेटी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।



