करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के दो अलग घटनाओं में शुक्रवार की देर रात ठनका के भीषण आवाज से एक बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया । जबकि दूसरी घटना में ठनका गिरने से दो महिलाएं झुलस गई । जिन्हें गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया है ।पहली घटना थाना के डिभियां गांव में उस समय घटी जब रात 12 बजे 55 वर्षीय मूरत साह अपने घर में सोये थे । अचानक मौसम बदल गया और भीषण आवाज के साथ ठनका गिरने लगा । जिससे वे भयभीत हो गये और उन्हें हार्ट अटैक आ गया । परिजनों ने तत्काल उन्हें सीएचसी पहुंचा । जहां चिकित्सकों ने जांचों परांत मृत घोषित कर दिया ।वही दूसरी ओर बिशोपुर गांव में घरों के समीप ठनका गिरने से दो महिलाएं झुलस गई । जिन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया है। जख्मी महिलाओं में बिशोपुर निवासी सुनील कुमार सिंह की पत्नी रूबी देवी और रितेश कुमार सिंह की पत्नी सोनी देवी शामिल है । चिकित्सकों के मुताबिक उनका इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है।



