सासाराम/रोहतास/Etv News 24
लोकप्रिय गायक पवन सिंह की धर्मपत्नी ज्योति सिंह इन दिनों काराकाट लोकसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में वे काराकाट विधानसभा पहुंचीं, जहां उन्होंने महादलित समुदाय की महिलाओं से मुलाकात की और उनके साथ भोजन भी किया।ज्योति सिंह सबसे पहले चिक्सौली के बाल पर पहुंचीं, जहां उन्होंने महादलित महिलाओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद वे गोड़ारी में जयलाल चंद्रवंशी के श्राद्ध कार्यक्रम में उनके घर उपस्थित होकर उन्के आत्मा के शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर उपस्थित नगर पंचायत काराकाट गोड़ारी,रवि चंद्रवंशी एंव उन्के सभी परिवार। के घर पहुंचीं और वहां लोगों से मुलाकात की।इसके बाद वे डेहरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने निकलीं। उन्होंने आकोड़ीगोला के काली मंदिर में दर्शन किए और वहां मौजूद समर्थकों से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही, डेहरी के चर्चित गुमशुदा लड़की उमरा के परिजनों से भी मिलकर उन्हें सांत्वना दी।ज्योति सिंह ने इसके बाद भेड़िया में चल रहे भव्य महायज्ञ में भाग लिया और श्रद्धालुओं व समर्थकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।राजनीतिक गलियारों में इस जनसंपर्क अभियान को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।



