प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड की आंगनवाड़ी सेविका सहायिका ने 5 सूत्री मांग को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय के आगे नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। संघ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमारी प्रखंड सचिव किरण राय ने संयुक्त रूप से बताया कि एफ आर एस से उत्पन्न समस्याओं के विरोध में 20 मार्च 25 को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है प्रमुख मांगों में सेविका सहायिका की सेवा का सरकारी करण गुजरात हाई कोर्ट के निर्णय के आलोक सरकारी कारण सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार ग्रेच्युटी लागू हो पोषण कार्य करने के लिए नए मोबाइल सेट की मांग आदि शामिल । महिलाओं की एक शिष्टमंडल मंडल ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को मांगों का ज्ञापन दिया।



