प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के रतवारा पंचायत में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव एखलाकुर रहमान सिद्दीकी के आवास पर दावत _ ए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता के अलावे कई गांव के गणमान्य ने भाग लिया। वही श्री रहमान सिद्दीकी ने कहा कि दावत ए इफ्तार पार्टी में हिंदू समुदाय लोग शामिल होकर आपसी भाई चारा का पैगाम दिये हैं। मौके पर सन्नी हजारी महा गठबंधन के लोक सभा उम्मीदवार, समस्तीपुर नगर निगम के उप मेयर राम बालक पासवान , मेयर अनीता राम के पति भुनेश्वर राम, अशोक गुप्ता, बच्चू झा, सुशील कुमार राय, अनिल सिंह, , बाल मुकुंद राय, सूरज सहनी, धीरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।



