प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर ईद रामनवमी चैती दुर्गा पूजा को लेकर कल्याणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शुक्रवार की अपराह्न में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इन तीन महान पर्व को लेकर आप उपस्थित गणमान्य अपने-अपने पोषक क्षेत्र में सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनावें। अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने भी लोगों से पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। उपस्थित लोगों में पूर्व प्रमुख इफ्तेखार अहमद भोला राय राघवेंद्र यादव मिंटू राय मोहम्मद जहांगीर मोहम्मद ओजैर आलम, मुखिया राधा देवी पूर्व मुखिया रंजन चौधरी रामबली महतो, पीतांबर यादव शिवचंद्र राम राम विनोद ठाकुर अवधेश सिंह सोनू कुमार राजकिशोर सिंह, आदि ने अपने-अपने विचार रखें। थाना क्षेत्र के जिन स्थानों पर चैती दुर्गा पूजा होती है उसमें मूसेपुर डिहवारनी स्थान, परतापुर दुर्गा मंदिर रामभद्रपुर जटमलपुर पेठिया गाछी आदि पर शांतिपूर्ण माहौल पूजा करने की अपील की गई। ईदगाह है जहां ईद की नमाज अदा की जाएगी उसकी भी विस्तृत जानकारी ली गई। उपस्थित अधिकारियों ने कहा की कहीं भी अपवाह की सूचना मिले तो थाना या प्रखंड विकास पदाधिकारी को खबर करेंगे। ईद को लेकर अंतिम जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद पूर्व प्रमुख ने मोहम्मद मुनाजिर के द्वारा उपस्थित लोगों को ईत्र लगवाया ,व ईद की मुबारकबाद दी। धन्यवाद ज्ञापन अपर थानाध्यक्ष ने दिया।



