ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
डेहरी ऑन सोन, रोहतास/Etv News 24
स्वर्गीय पुष्पा देवी नेकदिल, मिलनसार और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनका व्यक्तित्व हमेशा लोगों को प्रेम और अपनापन देने वाला रहा। उक्त बातें समाजसेवी राजन राज ने न्यू डिलिया स्थित सांबिका नगर कॉलोनी में आयोजित ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में कहीं।
श्री अरविंद अकेडमी मदर किड्स प्ले स्कूल के प्राचार्य अरविंद भारती की माता स्वर्गीय पुष्पा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजन राज ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. पुष्पा देवी का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके स्नेह और सरल व्यवहार को लोग हमेशा याद रखेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में सन राइजिंग स्कूल के निदेशक प्रशांत कुमार, आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर के निदेशक आनंद सिंह, डीपीएस स्कूल के समरेन्द्र कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विकास सिंह, गोपाल सिंह, जन सेवा समिति के सदस्य प्रकाश, स्वामी पंकज गुप्ता, भाजपा नेता अखिलेश कुमार, मोहिनी गैस के श्याम जी, मुन्ना सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, बुद्धिजीवी, समाजसेवी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय पुष्पा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।




