करगहर (रोहतास) Etv News 24
करगहर में दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान घोरडिहा निवासी शकील अंसारी के रूप में हुई है।
वहीं, घायलों की पहचान बादल कुमार पासवान और आर्यन पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सासाराम मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।




