रणनीतिक हितों और रक्षा जरूरतों को बताया अहम, भारतीय सेना के लिए सर्वोत्तम हथियार खरीदने की पैरवी
निर्दोष लोगों की हत्या को बताया गलत, इजरायल के साथ रिश्तों को लेकर रखी स्पष्ट राय
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इजरायल के साथ भारत के मजबूत संबंधों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत के इजरायल के साथ रणनीतिक हित जुड़े हुए हैं। इनमें भारतीय सेनाओं के लिए सर्वोत्तम हथियारों की खरीद भी शामिल है।
राहुल गांधी ने सात अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए निर्दोष लोगों की हत्या को गलत बताया। उन्होंने कहा कि वह सात अक्टूबर के हमलों और बेकसूर लोगों की जान लेने की घटना की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।
राहुल गांधी के इस बयान को इजरायल के साथ भारत के रणनीतिक और रक्षा संबंधों के प्रति उनके रुख के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में एक ओर इजरायल के साथ मजबूत रिश्तों की वकालत की, तो दूसरी ओर निर्दोष नागरिकों की हत्या के खिलाफ भी स्पष्ट संदेश दिया।




