प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में जाकर लाभ लाभार्थी के प्रधानमंत्री आवास योजना का सत्यापन किया। पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र के सोरमार पंचायत के कई गांव में जाकर लाभार्थियों मकान का अवलोकन किया। कई जगह पक्के के मकान पाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ टीम में आवास पर्यवेक्षक पंचायत सचिव विकास मित्र वह अन्य कर्मी मौजूद थे। सत्यापन के दौरान कई लोग आरोग्य पाए गए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि ध्वनि विस्तार की यंत्र से प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है आयोग व्यक्तियों का नाम सूची से हटाया जाएगा कई लेयर पर सत्यापन हो रहा है। ग्रामीणों से भी अनुरोध किया गया कि अगर आपको अयोग्य व्यक्ति का नाम का पता चलता है तो कार्यालय को सूचित करें या सत्यापन करता को जानकारी दें।



