गोपालगंज/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
पुलिस ने पिछले दिनों गंडक नदी से एक अज्ञात युवती की शव बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी मृतिका के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हरिश्चंद्र यादव और विक्की यादव दोनो पश्चिमी चम्पारण के बगहा के रहने वाले हैं।दरअसल, पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि युवती की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उसके ही पिता और भाई ने कर दी थी। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो दिन पूर्व यादोपुर के मंगलपुर महासेतु के पास एक अज्ञात युवती का शव गंडक नदी से बरामद किया गया था।

पुलिस ने अज्ञात युवती के शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया। फिर यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अज्ञात युवती की हत्या उसके ही पिता और भाई ने मिलकर की थी।उसे मामा के घर से अकेले बाहर बुलाया और अपने बेटे विक्की यादव के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोपालगंज गंडक नदी में फेंक दिया।आरोपियों ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल किया।




