मुजफ्फरपुर /बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र का है जहां थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मिठनपुरा के कन्हौली खादी भंडार चौक के पास एक युवक के गले मे तख्ती लगाकर खड़ा कराया गया। उस तख्ती पर यह लिखा गया था कि “मैं बहुत बड़ा चोर हूँ” साथ ही युवक के गले मे जूते और चप्पल की माला पहनाया गया। रास्ते से गुजरने वाले राहगीर रुककर युवक को देखते और आगे बढ़ जाते लेकिन किसी ने उस युवक की इस हालत पर सवाल नहीं उठाया ।
इस पूरे मामले पर मालिक संतोष गुप्ता ने बताया कि हीरा मेरा ड्राइवर है, विशाल गाड़ी का क्लीनर है। हम भूसा खरीद बिक्री का काम करते हैं जिसका पैसा ड्राइवर अक्सरहां लेकर आता रहता था। तीन बार वह पैसा लेकर मुझ तक पहुंचा देता था। कुछ दिन पहले सिवान से भूसा लेकर चला और सराय में भूसा बेचकर पैसा अपने पास रख लिया। और उस पैसा को लेकर दिल्ली चला गया था।
जब ड्राइवर खुद फोन कर मालिक को यह बताया कि मैं दिल्ली में हूँ और वह क्लीनर के साथ गाड़ी मालिक के घर तक वापस लौटा फिर उस ड्राइवर के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत करने की इजाजत गाड़ी मालिक को किसने दी।



