करगहर रोहतास/Etv News 24
गारा चौबे नहर पथ में खरहना गांव के बधार में सोमवार की शाम एक नीलगाय के टकराने से ई-रिक्शा नहर के खाई में पलट गया । जिसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गए । घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं । जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद दो लोगों को रेफर कर दिया । जबकि तीन बच्चों को इलाज के बाद मुक्त कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिला के गाय घाट निवासी शिवपूजन राम अपने परिवार के साथ सासाराम से गांव लौट रहे थे । इस बीच खरहना गांव के बधार में एक नीलगाय तेज गति से भागने के क्रम में ई रिक्शा से टकरा गयी । जिससे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा गहरी खाई में पलट गया । घायलों में शिवपूजन राम उनकी पत्नी माया देवी और तीन बच्चे शामिल हैं । ग्रामीणों ने ई रिक्शा को बाहर निकाल उन्हें सकुशल भेज दिया ।



