गोपालगंज/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
गोपालगंज में दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की जान चली गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कटेया थाना क्षेत्र के सरेया वर्मा गांव के पास की है। सड़क हादसे में आर्मी की तैयारी करने वाले युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान कटेया थाना क्षेत्र के आशाराम भलुहि गांव निवासी रामाशंकर यादव के 22 साल के बेटे रमेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश यादव अपनी बाइक पर सवार होकर कटेया बाजार गया था, जहां से वापस लौटने के दौरान सरेया वर्मा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।इस हादसे में रमेश के सर में गहरी चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।



