
पिता ने बेटी से जबरन शादी का दबाव बनाने वाले युवक की हत्या
मोतिहारी/पिपरा/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
लड़की के पिता ने एक लड़के से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि एक युवक लगातार एक लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ शादी करना चाहता था। वह लड़की और उसके परिवारवालों पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।
सोशल मीडिया में हथियार लहराकर लड़की के परिजनों को वो डराने लगा। कहने लगा कि वो मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी। जिसके बाद लड़की के पिता विनोद प्रसाद ने अजित नामक युवक की हत्या कर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। बताया जाता है कि विनोद प्रसाद अपने गांव के ही अजीत कुमार के आचरण से तंग आ गया था। डीएसपी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विनोद प्रसाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।



