136 मामलों में ₹73,115 का जुर्माना राजस्व अर्जित
सासाराम रोहतास/Etv News 24
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आज सासाराम–बिक्रमगंज रेलखंड तथा सासाराम स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन एवं इस रेलखंड पर संचालित विभिन्न ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई।जांच के दौरान बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 136 मामले पकड़े गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹73,115 जुर्माना राजस्व के रूप में अर्जित किया गया।रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा न करें। यात्रा से पहले टिकट स्टेशन के आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, अधिकृत टिकट वेंडर, एटीवीएम तथा ऑनलाइन माध्यम से आईआरसीटीसी वेबसाइट या रेलवन ऐप के जरिए प्राप्त करें। उचित टिकट के साथ यात्रा करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करते हुए रेल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।




