श्रमिकों के पंजीयन, समस्याओं और स्वास्थ्य परीक्षण की ली जानकारी श्रमिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना, कई अधिकारी रहे मौजूद
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को शहर के लेबर चौक दरियापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के पंजीयन, उनकी समस्याओं और स्वास्थ्य परीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। लेबर चौक पर श्रमिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की उन्होंने सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मनोज कुमार सिंह ने लेबर मोबाइल ऐप के माध्यम से श्रमिकों के पंजीयन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, उनकी समस्याओं के समाधान और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की प्रशंसा की। इस दौरान लेबर चौक दरियापुर में बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम, जिला सूचना अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद सरोज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
श्रम विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल
एक ओर लेबर चौक पर श्रमिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना हुई, वहीं दूसरी ओर श्रम विभाग के कार्यालय में पर्दे और मेजपोश की धुलाई के भुगतान को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने की चर्चा है। इस मामले को लेकर विभाग पहले से सुर्खियों में बताया जा रहा है।




