पंडित दीन दयाल उपाध्याय/Etv News 24
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन विभाग के समन्वय से वर्तमान में जारी स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक गैर-सरकारी संस्था के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को रेलवे परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, कचरे को निर्धारित कूड़ेदान में डालने तथा रेल यात्रा के दौरान संरक्षा-सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

रेलवे यात्रियों से अपील है कि वे रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा यात्रा के दौरान संरक्षा-सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। स्वच्छता एवं सुरक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता बेहतर रेल वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।




