कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/ Etv News 24
परसथुआं पुलिस ने शनिवार की देर रात छापेमारी कर अपहरण के एक मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार आरोपित कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सरियाम निवासी नसीमुद्दीन अंसारी के पुत्र तौफिक अंसारी बताया जाता है.परसथुआं थानाध्यक्ष रामचन्द्र चौपाल ने बताया कि इसके विरुद्ध गत शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज था.पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



