कोचस/रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न घटनाओं में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली घटना लहेरी पेट्रोल पंप की बताई जाती है।जहां,हाइवा में डीजल भराने के बाद पैसा नहीं देने और पंप कर्मियों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने वाराणसी, यूपी निवासी रघुनाथ माली के पुत्र धनंजय माली को गिरफ्तार किया।वहीं, मोहनियां रोड स्थित धर्मावती नदी पुल के समीप एसबेस्टस चोरी करते नगर पंचायत के वार्ड 14 निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र धनु यादव को आसपास के लोगों ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.



