प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में भारी वर्षा तेज हवा को लेकर सोमवार की रात किसानों के केले के बगान में पेड़ गिरने से काफी छाती हुई है। वहीं दूसरी ओर 33000 के विद्युत तार में तकनीकी खराबी को लेकर 12:00 बजे रात से लेकर दिन के 10:00 बजे तक वारिसनगर फीडर के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से रात भर मच्छरों के प्रकोप से लोग करवट बदलते रहे। खासकर घर के बच्चों को रात भर चिल्लाना पड़ा। बता दे की एक दिन पूर्व प्रखंड क्षेत्र के अजना पंचायत के अजना फुलहारा सहित आधा दर्जन लोगों के छप्पर उड़ जाने से कई घरों पर पेड़ गिरने से छत बर्बाद हो गए। पन्नी खरीद कर लोगों ने वर्षा से बचाव किया। उनके घर में खाना तक नहीं बने। एक दिन पूर्व कल्याणपुर गांव के रोशन राम को रात के अंधेरे में घर में सांप काट लिया सामुदायिक अस्पताल से वेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने स्नेक बाइट पेशेंट को सदर अस्पताल रेफर किया। विद्युत नहीं रहने से गांव घर के लोगों को अनेक प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में खासकर विद्युत नहीं कटनी चाहिए। इधर कनीय अभियंता कुणाल कुमार ने बताया कि 33000 में तकनीकी खराबी मानव बालों के सहायता से बनवाने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई है। किसान कामेश्वर महतो, अशोक महतो चंदेश्वर ठाकुर इंद्रमणि शर्मा सहित किसानों के केले के बागान को नुकसान पहुंचा है।



