प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कृष्णा ज्वेलर्स मोहनपुर में लूटपाट के दूसरे दिन गोली से जख्मी फूल बाबू साह समस्तीपुर से इलाज करा कर घर लौटे। दिनभर ज्वेलर्स की दुकान में तीन बदमाशों के द्वारा लगभग 25 तालों की चाभी ले जाने को लेकर पीड़ित के ससुर राज नारायण साह मिस्त्री बुलाकर तालों को कटवाया, इधर-उधर से उपाय कर उधार 25 ताले दुकान की तिजोरी से लेकर अन्य जगहों पर लगवाया। आज दिन भर दुकान बंद के बराबर रही, इधर डेरा पर स अनीता देवी पत्नी कामिनी देवी जख्मी के दो पुत्र दो पटरिया जिसमें एक 13 वर्षीय कोमल कुमारी दिव्यांग थी उन सबों का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया जख्मी के पुत्र 10 वर्षीय कृष्ण कुमार ने बताया कि मैं जब तीनों बदमाशों को मना कर रहा था कि मेरे पिता की रोजी-रोटी नहीं लूटे तुरंत तीन बदमाश में से एक ने मुझ पर पिस्तौल तान दिया मैं डर गया बेहोश होकर दुकान में गिर गया। मेरे पिता की मोबाइल दुकान से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर फेंकी हुई थी जो मिलने की सूचना मिलीहै। हम लोगों का घर सीतामढ़ी है वर्षों से यहां हमारे परिजन नाना नानी मामा बर्तन जेवरात सहित गैस चूल्हा बनाने का कार्य गांव में घूम कर करते हैं जिससे परिवार चलता है। अब तो ऐसा प्रतीत होता है कि हम लोगों के भजन पर भी आफत है। सभी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया। इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मिश्रा डीएसपी विजय महतो दो के निर्देश पर बदमाशों को पकड़ने की दिशा में वैज्ञानिक तरीके से कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही तीनों बदमाशों को पकड़ लेने की बात कही है। बदमाश के पकड़ा जाने पर लूटी गई। सामानो के मिलने की आशा है। भगवान जाने अब क्या होगा।



