प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर मारपीट व सड़क दुघर्टना में बाइक से गिरकर कर दो महिला घायल हो गयी!जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों के सहयोग से लाया गया। जहां घायल की पहचान ध्रुवगामा गांव के गौरी शंकर ठाकुर की 52 वर्षीय चुनचुन देवी व रामभद्र पुर पंचायत के कोइलाम गांव के,, मंजय राम की 20 वर्षीय पत्नी रंजीता कुमारी रूप में हुई है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर मोहम्मद हैदर ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।



