पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा : मृतकों के परिवारों को मिलेगी दो लाख रुपये की राहत राशि
सुलतानपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के स्वजन को आर्थिक सहायता देने के निर्देश
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
लखनऊ राजधानी के सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं सहायता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित आर्थिक सहायता मृतकों के परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




