तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कर्म से सिद्ध होती है। इसी का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है बिट्टू गुप्ता ने, जिन्होंने 09वीं बार स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया है। बिट्टू गुप्ता ऐसे परिवार से आते हैं जहाँ सेवा की भावना परंपरा बन चुकी है। उनके छोटे भाई रक्तवीर अमित गुप्ता अब तक 22 बार रक्तदान कर चुके हैं, जबकि बड़े भाई बिट्टू गुप्ता ने 09वीं बार रक्तदान कर यह साबित कर दिया कि किसी अनजान व्यक्ति की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। रक्तदान के दौरान उन्होंने कहा कि यदि हमारे थोड़े से प्रयास से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है, तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता। उनका यह कदम समाज के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।गांव और क्षेत्र के लोगों ने बिट्टू गुप्ता के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि ऐसे लोग समाज की सच्ची ताकत हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के मानव सेवा को अपना कर्तव्य मानते हैं।रक्तदाता ने कहा कि”रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है। आइए, हम सभी नियमित रक्तदान का संकल्प लें और मानवता की इस सेवा में अपना योगदान दें।”




