करगहर रोहतास /Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
प्रखंड के बड़हरी ग्राम पंचायत अंतर्गत रेहारी गांव में सड़क निर्माण में की गई अनियमितता का पोल खुलने के भय से संवेदक ने एप्रोच पथ का निर्माण नही कराया । जिससे महादलित परिवारों, छात्रों व किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । जिससे आक्रोशित ग्रामीणों में जमकर हंगामा किया ।
ग्रामीण कामेश्वर राम ,यदुवंश सिंह , राजेश पासवान, सत्येंद्र कुमार यादव,राम नारायण सिंह श्याम बिहारी राम मनोज राम आदि ने बताया कि सड़क में एप्रोच पथ के निर्माण नहीं किए जाने से छात्रों और महादलित को कीचड़ लांघ कर आना जाना पड़ता है । जब कि किसानों का कृषि यंत्र खेतों तक नहीं पहुंचा । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना मद से ग्रामीण विकास कार्य विभाग सासाराम 1 के द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया गया । लेकिन निर्माण के भी एप्रोच पथ निर्माण नहीं किया गया । बताया कि संवेदक तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारी को बार-बार शिकायत के बाद भी निर्माण नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में हम सभी ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया है ।माधुरी तूने बताया कि सड़क के निर्माण में विभाग के पदाधिकारीयों व संवेदक की मिली भगत से कार्यों में मनमानी व अनियमितता की गई है। इसे छिपाने के लिए एप्रोच पथ का निर्माण नहीं कराया ताकि वाहनों का परिचालन न हो और सड़क पर कोई शिकायत ना कर सके । वाहनों के परिचालन नहीं होने के बावजूद भी कई जगहों पर मिट्टी खिसकने लगी है । जिंससे सड़क में छोटी दरारें आने शुरू हो गई।लगभग 2 किलोमीटर निर्माण हुए इस सड़क में एक करोड़ 81 लाख रुपए से निर्मित 2 किलोमीटर सड़क में 5 साल मरम्मती के लिए 15 लाख का प्राक्कलन राशि निर्धारित की गई है । वही दूसरी ओर एप्रोच पथ के पहले पानी निकासी के लिए पुल का निर्माण किया गया है । यह पुल इतना नीचे निर्माण किया गया है । जिससे पानी का रास्ता अवरूद्ध हो गया है। परिणाम स्वरूप बरसात में महादलित बस्ती में पानी घुस गया । ग्रामीणों ने बताया कि एप्रोच पथ और काफी नीचे बने पुल को हटाकर नया पुल का निर्माण नहीं किया गया तो इसकी शिकायत वे जिलाधिकारी से करेंगे ।
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता विश्व बंधु राजीव रंजन ने बताया कि किस परिस्थितियों में पुल का निर्माण काफी नीचे और सड़क निर्माण के चार माह बाद भी अप्रोच पथ का निर्माण नहीं किया गया इसकी जांच की जाएगी तथा जल्द ही निर्माण के लिए कार्रवाई होगी




