प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत स्थित मदनपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर रविवार की देर रात दो राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में किसी की हताहत की सूचना नहीं है सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर खोखा नहीं मिला।मिली जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद में एक पक्ष द्वारा गोलीबारी करने का मामला प्रकाश में आया है।ग्रामीणों ने बताया कि आपसी विवाद में एक गुट के ओर से पहुंचे बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गए ।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Etv news 24 इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



