प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर वार्ड 12 में घर के बनेरी में फंदा लगाकर मां पुत्री किशोरी आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी शोभानंद सोरेन दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन करते हुए दोनों के शब को कब्जे मिले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की बात बताई। मृतिका मां की पहचान रोशन चौधरी की पत्नी 25 वर्षीय सुमन कुमारी के रूप में की गई है वही किशोरी पुत्री की पहचान 8 वर्षीय आराध्या कुमारी के रूप में की गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों का शब घर के बाहर जमीन पर था गले में टेंट हाउस की रस्सी का फंदा का निशान पाया गया। आश्चर्य की बात है कि मृतका के छोटे पुत्र 5 वर्षीय आदर्श कुमार उर्फ लोलो के गले में फंदा ढीला था वह गले से फंदा निकाल कर बाहर दादी मोसमात इंदु देवी को जाकर किशोर ने कहा माय बहन फंदा लगाकर मर गई। दादी दौड़कर आई अच्छी बात सच निकली। पति बाजार समिति में मजदूरी का काम करता है घटना के बाद समाचार प्रेषण तक पति घर नहीं पहुंचा। मृतिका को तीन देवर घर में है सभी मजदूर हैं।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।



