तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड स्थित राधा शांता महाविद्यालय में जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता द्वारा-2026 का आयोजन किया गया ।जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू से कुल-नौ बहनें एवं दो भैया ने भाग लिया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।जिसमें बहन आंचल कुमारी को आर्टिस्टिक सिंगल में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। तथा लेग बैलेंस में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। वही वैष्णवी कुमारी ने ट्रेडिशनल एवं आर्टिस्टिक पेयर में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एवं लेग बैलेंस एवं हैंड बैलेंस दोनों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया ।इसी प्रकार बहन अर्पणा वर्मा को ट्वस्टिंग बॉडी एवं फारवर्ड बेंड प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान से सिल्वर मेडल प्राप्त किया एवं शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया । यह सभी अब यहां से चयनित होकर के जिनका प्रथम स्थान प्राप्त होगा वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे ।इन सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार सिन्हा ने वंदना सभा पर सम्मानित किया तथा इन सभी प्रतिभागियों को खेलों की प्रति रुचि को बढ़ावा देने एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



