प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में पिकअप और बाइक में भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महेंसी गांव की है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार(27) के रुप में हुई है। घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राहुल राज ने बताया, ‘प्रदीप दिल्ली में एक प्राइवेट कपंनी में काम करता था। वह 2 दिन पहले घर बनवाने के लिए गांव लौटा था। घर बनाने के बाद उसकी शादी होने वाली थी।बुधवार को वह किसी काम से चौक पर गया था। जहां से लौटने के दौरान उसके बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि हादसे की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस घटना स्थल पर गयी थी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इसको लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



