आरा /भोजपुर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
एक लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी बिलाल मियां आखिरकार पकड़ा गया है। बिलाल मियां की गिरफ्तारी के बाद भोजपुर पुलिस ने राहत की सांस ली। दरअसल भोजपुर पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि भोजपुर जिले का ईनामी मोस्टवांटेड अपराधी बिलाल मियां पटना में छिपा हुआ है।
इस सूचना के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने आरा नगर थानाध्यक्ष देवराज राय और डी.आई.यू की एक स्पेशल टीम का गठित की। इस टीम को दस दिनों तक पटना में कैंप करने को कहा। टीएम के सभी सदस्य बिलाल मियां की खोज में लगे हुए थे. तभी एक लाख के ईनामी कुख्यात अपराधी बिलाल मियां को पटना के करबिगहिया इलाके से भोजपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद भोजपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
वहीं भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल मोहल्ला निवासी निजामुद्दीन मियां का पुत्र एक लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी बिलाल मियां जिसके ऊपर तकरीबन 15 आपराधिक मामले दर्ज है। रंगदारी, अपहरण, आर्म्स एक्ट, हत्या सहित कुल 15 मामले उसके ऊपर दर्ज हैं।
जिसमें पूर्व में ही बिलाल मियां के 6 साथियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने कुख्यात बिलाल मियां पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। जिसके बाद भोजपुर पुलिस को कई दिनों से बिलाल मियां की तलाश में थी । पुलिस ने बिलाल मियां के साथ उसके एक और साथी जो आरा नगर थाना क्षेत्र के मछुआटोली का रहने वाला है जिसका नाम मोहम्मद परवेज़ है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।



