प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सोमनाहा के एक बगान में कारोबारी द्वारा छिपकर रखें 52.5 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक नौशाद अंसारी दलबल के साथ पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद एक बगीचे में छिपा हुआ 750 एमएल के प्लास्टिक के बोरे में अंग्रेजी शराब ब्लू वर्ल्ड रिजर्व व्हिस्की 70 बोतल को बरामद किया गया। थाना लाकर बोतलों में भरी शराब 52.5 लीटर पाई गई। उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी संख्या 193/25 दर्ज कर अज्ञात कारोबारी का पता लगाया जा रहा है अग्रतर कार्रवाई जारी है। वहीं दूसरी ओर थाना के पदाधिकारी अवर निरीक्षक शब्बीर खान ने थाना क्षेत्र से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ 1.62 एल अंग्रेजी शराब बरामद किया है अग्रतर कार्रवाई जारी।



