प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के सोरमार व चकमेहसी पंचायत में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।, दोनों जगह काफी संख्या में पंचायत के कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक अरविंद कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सूर्य भूषण कुमार व रूपम कुमारी ने किया।चौपाल में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों ने आगामी किसान मेले में प्रदर्शनी हेतु कृषकों को प्रेरित किया व आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत किस्मों के बीज वितरण, मुख्यमंत्री तीव्र विस्तार योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में किसान सलाहकार अनुपम कुमारी ने प्रगतिशील किसानों को एकत्रित कर उन्हें योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उपस्थित कृषकों ने चौपाल से मिली जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसका लाभ अपनी खेती में करने की बात बताई।



