करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
पर्यावरणविद् सोनम बांगचुक के विभिन्न मांगों के समर्थन में सोमवार को स्थानीय बाजार में छात्र – नौजवानों ने आक्रोश मार्च निकाला । जिसका नेतृत्व सीपीआई नेता महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया ।आक्रोश मार्च विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए थाना मोड पर पहुंचा । जहां छात्रों को संबोधित करते हुए सीपीआई नेता ने कहा कि केंद्र की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है ।शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितता , प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक,बेरोजगारी जैसी समस्याओं के विरुद्ध दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम बांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर है । लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है । आक्रोशित छात्र नौजवानों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पीएम का पुतला दहन किया ।मौके पर रविशंकर पासवान,जग नारायण प्रसाद, गुप्ता,फेकू सेठ,रामचंद्र राम,सुग्रीव राम, रामप्रसाद सेठ,विश्वनाथ पासी,जय प्रकाश गुप्ता आदि शामिल थे।




