प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत स्थित भोलथा चौक पर बिहार बदलाव को लेखक जन सुराज की बैनर तले एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसादने की वहीं संचालन निरंजन ठाकुर ने किया। दोनों भक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते कहा कि बिहार में बदलाव की आवश्यकता है इसमें बिहार की आप मतदाताओं की अहम भूमिका होनी चाहिए। वर्तमान सरकार में स्थित आपकी कैसी है उसे पर आप स्वयं निर्णय ले। बिहार में पलायन शिक्षा आदि पर विस्तृत चर्चा की गई । वक्ताओं में आगामी विधानसभा उम्मीदवार इंद्र प्रसाद राम राम बालक पासवान अजब लाल सहनी के अलावे मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष राज कपूर आदि ने संबोधित किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर द्वारा बिगत 2 वर्षों से बिहार में बदलाव को लेकर लगातार पैदल यात्रा की गई जगह-जगह काफी संख्या में उनकी सभा में लोग जुटते थे। उनका मुख्य उद्देश्य है बिहार में बदलाव हो जिससे बिहार की तरक्की हो बिहार की तरक्की होगी बिहार की जनता आत्मनिर्भर होगी भ्रष्टाचार मुक्त होगा। सभा में काफी संख्या में कई गांव के लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रसाद ने किया।



