सासाराम/रोहतास/Etv News 24
भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए भवन में वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। इस वाटर कूलर के माध्यम से पदाधिकारीगण, पत्रकारगण एवं समाहरणालय आने वाले आगंतुकों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।जिला प्रशासन ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गर्मी एवं लू से बचाव हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा आवश्यक सावधानियों का पालन करें।



