सासाराम/ रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है।जिलेभर के 411 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन ने गश्ती, पेट्रोलिंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है। अफवाह फैलाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से भाईचारा और शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है।



