तिलौथू रोहतास Etv News 24
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तिलौथू प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अंकिता जैन ने की।इस बैठक में प्रखंड प्रमुख कामता सिंह, तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार, अमझोर थानाध्यक्ष अमित कुमार, चंदनपुरा ओपी इंचार्ज बीरेन्द्र कुमार यादव उपस्थित रहे। बीडीओ अंकिता जैन ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व बकरीद बहुत ही शांति और सौहार्द तरीके से संपन्न हो।आप सभी लोग इस पर्व को अपनी आस्था के अनुरूप समय पर नमाज़ अदा करें।और अपनी कुर्बानी को करें बहुत ही साफ सूथरे ढंग से और जो वेस्टेज मैटिरियल है उसको कहीं मिट्टी में गाड़ दें।और सभी तरह से साफ सफाई का भरपूर ख्याल रखें। सोशल मीडिया में फैले अफवाहों से बचें।एवं किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि की सूचना मुझे या पुलिस प्रशासन को दें।जिससे उस मामले का त्वरित निबटारा किया जा सके।और आप सभी आये हुए लोगों को मेरे तरफ से शुभ कामनाएं एवं बहुत बहुत मुबारकबाद।वहीं तिलौथू और अमझोर एवं चंदनपुरा ओपी इंचार्ज ने सभी आये हुए ग्रामीणों से उनके गांव में नमाज़ के समय की जानकारी ली।और कहीं कोई दिक्कत या समस्याओं की जानकारी ली।और वही बातों को पुलिस प्रशासन ने भी दुहराया की बकरीद पर्व को आप सभी लोग मिलजुलकर आपसी भाईचारे और प्रेम पूर्वक मनाएं।और कुर्बानी करें।साफ सफाई का भरपूर प्रयास करें। खासकर बचे हुए अवशेषों को इधर उधर रास्ते में न फेकें।बल्कि एक गड्ढा कर के अवशेष को दफ़्न कर दें। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। प्रखंड प्रमुख कामता सिंह ने भी आए हुए सभी लोगों को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं दी।और कहा कि हमारे क्षेत्र में सभी पर्व त्यौहार को बहुत ही आपसी प्यार और भाई चारे के साथ मनाया जाता रहा है। आशा है कि इस पर्व को भी आपलोग बहुत ही साफ सुथरे और भाई चारे के साथ मिल जुलकर मनाएंगे। आप सभी को हार्दिक शुभ कामनाएं।यही कहकर सभा को समाप्त करने की घोषणा की गई।इस सभा में तिलौथू से खलीफा सज्जाद खान, कल्लन खान,मुर्शिद आलम सुहैल खान,नदीम रजा,सरैया से खलील कुरैशी,खलीफा आलमगीर कुरैशी, मुख्तार कुरैशी,केरपा से मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू खान, चुरेसर से मंज़ूर खान,पूर्व बीडीसी धन्नू खान,दुधमी डेहरी से नसीम अंसारी,सहित दर्जनों लोग सम्मिलित हुए।



