प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर में कार्यरत विकास कुमार झा लिपिक सह कोल्ड चेन हैंडलर का हृदयघात से आकस्मिक निधन सोमवार की रात में होने जाने से सामुदायिक अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों में मातम परस गया। अस्पताल परिसर में मंगलवार को एक शोक सभा का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो.हैदर की अध्यक्षता में सीएचसी के पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में प्रधान लिपिक अनिल कुमार , राहुल चौधरी , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबन्धक अनिल कुमार फार्मासिस्ट नीरज सिंह , यूनीसेफ के शंकर सुमन , लेखापाल अमित कुमार , हेमंत कर्ण , सुशील झा , जीएनएम आरती कुमारी वनिता कुमारी स्मृति कुमारी , मनीष कुमार डब्ल्यूएचओ के सुरेन्द्र प्रसाद साधु यादव संजय कुमार उमेश कुमार वअन्य कर्मी उपस्थित थे ।



